Wed. Jul 8th, 2026

पराली जलाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही

सिद्धार्थनगर/13-11-2020

पराली जलाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही

पराली जलाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही 12 एफ आई आर दर्ज 191 के विरुद्ध 5,22,500 की वसूली,
जनपद में इधर 4 दिन से किसानों द्वारा वृद्धि की गई है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पराली जलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर रहा है अब तक जनपद में सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 40 घटनाएं की गई है जिसमें से एक घटना गोरखपुर जनपद की, 2 घटना बलरामपुर जनपद की है। 3 कृषकों द्वारा घास फूस मेड़ों पर जलाया है 34 किसानों द्वारा जानबूझकर पराली जलाई गई है जिनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है अब तक जनपद में 191 दोषियों की पहचान की गई है जिसमें से अब तक 12 एफआईआर दर्ज भी की जा चुकी है 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं अब तक 522500 रुपए जुर्माना आरोपित किया गया है जिसमें 57500 की वसूली की जा चुकी है अब तक जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी सहित आठ राजस्व लेखपाल 16 सहायक विकास अधिकारी कृषि 31 प्राविधिक सहायक कृषि एवं डीटीएम एटीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमार मिश्रा)

Related Post