सिद्धार्थनगर 30 अक्टूबर 2026
पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की डीबीटी के माध्यम से 24वीं किस्त को किया हस्तांतरित

उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अंबेडकर सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं डीएम की उपस्थिति में लाइव प्रसारण देखा गया
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का शुभारंभ करते हुए देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन,सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल की उपस्थित में किसानों के साथ देखा गया।
इस अवसर पर जनपद के किसानों को भी योजना के अंतर्गत मिलने वाली सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हुआ। योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय को संबल प्रदान करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से पात्र किसान सीधे अपने बैंक खातों में सम्मान निधि प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडे, जिला उद्यान अधिकारी विमलकांत, एवं अन्य संबंधित अधिकारी, सम्मानित किसान आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

