सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 15.11.2020
पीस कमेटी मीटिंग थाना को0 जोगिया उदयपुर में सम्पन्न

आगामी त्यौहार लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन, गोवर्धन पूजा ,डाला छठ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सि0नगर राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सि0नगर मायाराम वर्मा के पर्यवेक्षण में, आज दिनांक 15.11.2020 समय 12.00 बजे थाना स्थानीय पर ,क्षेत्राधिकारी बांसी अरुण चन्द्र के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना जोगिया उदयपुर आलोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा त्यौहार लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन, गोवर्धन पूजा व डाला छठ के पर्व पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । मीटिंग के दौरान थाना के अधि0/कर्म0गण, मीडियाकर्मी, सम्भ्रान्त व्यक्ति, लक्ष्मी मूर्ति प्रतिमा के आयोजक /संस्थापक उपस्थित रहें । मीटिंग के दौरान, आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित आदेश निर्देश से अवगत कराया गया ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
