Wed. Jun 3rd, 2026

पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत नियमों का पालन करने हेतु लोगो को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर- दिनांक 06.11.2020

पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत नियमों का पालन करने हेतु लोगो को किया जागरूक

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में* व मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर व उमेश शर्मा क्षेत्राधिकारी, डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज कृष्ण देव सिंह, द्वारा यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने व लोगों को जागरूक करने हेतु बताया गया ! उक्त अभियान के मद्देनजर कालेज के छात्रों के साथ प्रभारी निरीक्षक भवानी गंज व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज व प्रधानाध्यापक रफी मेमोरियल इंटर कालेज के व थाना फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला गया । लॉउडस्पीकर से लोगो को यातायात के नियमो के बारे में जागरूक किया । इस मौके ( पैदल मार्च ) पर क्षेत्र के प्रधान व अन्य वरिष्ठ व्यक्ति मौजूद रहे ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post