सिद्धार्थनगर: दिनांक 04.06.2025
पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज दिनांक 04-06-2025 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में यौन अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोगों की विवेचना की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में जयहिंद त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के साथ यौन अपराधों और पॉक्सो एक्ट के मामलों में जांच की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा न्याय सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । प्रशिक्षण के दौरान जांच प्रक्रिया में सुधार, साक्ष्यों के संग्रहण, कानूनी प्रावधानों का पालन और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया । इस दौरान मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर तथा जनपद के प्रत्येक थानों से आये विवेचकगण व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों ने प्रतिभाग किया ।

