लखनऊ: 12 फरवरी 2026
प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र! ग्राम पंचायतों में समय से चुनाव सम्पन्न न होने की दशा में वर्तमान प्रधान को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए
लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र भेजकर मांग किया है कि ग्राम प्रधानों के ग्राम पंचायत के चुनाव निर्धारित समय में न हो पाने की दशा में राजस्थान प्रदेश की तर्ज पर वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी मांग किया है कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार निर्धारित समय पर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराती है तो ग्राम प्रधान संगठन उसका हार्दिक स्वागत करता है। उन्होंने यह भी मांग किया है कि यदि कतिपय परिस्थतियों वश चुनाव की अवधि बढ़ाई जाती है तो आपसे अनुरोध है कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेंदारी प्रदान किया जाए जिससे तीव्रगति से गाँवों का विकास होता रहे,कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।
भवदीय:- कौशल किशोर पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0- मोबाइल नंबर 8126397610

