Sun. Jul 12th, 2026

बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धा पब्लिक शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में कपिल्वस्तु विधायक श्यामधनी राही उपस्थिति रहे

दिनांक 26 मई 2021

बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धा पब्लिक शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में कपिल्वस्तु विधायक श्यामधनी राही उपस्थिति रहे

दिन बुधवार 2565 में बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धा पब्लिक शिक्षा समिति सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय के मेन चौराहे पर स्थित राजकुमार सिद्धार्थ की मूर्ति पर माल्यार्पण पुष्प-अर्चन प्रातः एवं सायं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें श्यामधनी राही विधायक कपिलवस्तु, जयशंकर प्रसाद मिश्र एडवोकेट,आनंद कुमार बौद्ध प्रबंधक वर्मी बुद्धा पब्लिक शिक्षा समिति सिद्धार्थनगर एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। श्याम धनी राही विधायक कपिलवस्तु ने कहा करुणा अवतार भगवान बुद्ध का अस्थिकलश जो राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में सुरक्षित रखा गया है उसे कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर मैं स्थापित करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार के सक्षम अधिकारियों से पत्राचार कर लाने का प्रयास करूंगा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर की सम्मानित नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता पर आप सभी विशेष ध्यान दें। बर्मी बुद्धा पब्लिक शिक्षा समिति सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन हेतु हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूँ।

(सिद्धार्थनगर से जयशंकर मिश्रा की रिपोर्ट..)

Related Post