Sat. Jul 4th, 2026

‘माय भारत’ पोर्टल पर युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिया

‘माय भारत’ पोर्टल पर युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिया

वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया,तथा सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का डीएम ने अनावरण किया

माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने का डीएम ने निर्देश दिया

सिद्धार्थनगर: 04 जुलाई 2026

सिद्धार्थनगर। माय भारत सिद्धार्थनगर, मेरा युवा भारत, सिद्धार्थनगर, के संबध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी को जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान द्वारा मेरा युवा भारत की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं वर्तमान भूमिका का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया,तथा सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी विभागों, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग, के माध्यम से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही सभी विभागों एवं कार्यालयों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, युवा संसद तथा अन्य युवा-केंद्रित कार्यक्रम सहित मेरा युवा भारत की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी समिति के सदस्यों के साथ साझा की गई तथा इनके सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा मेरा युवा भारत की गतिविधियों,वार्षिक कार्ययोजना तथा सघन पंजीकरण अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *