Mon. Aug 3rd, 2026

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में डॉ0 सी0 बी0 पाण्डेय ने विभिन्न रोग से संबंधित 33मरीजों का किया उपचार

महराजगंज, महदेवा दूबे: दिनांक 02 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में डॉ0 सी0 बी0 पाण्डेय ने विभिन्न रोग से संबंधित 33मरीजों का किया उपचार

महराजगंज, महदेवा दूबे: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ0 सी0 बी0 पाण्डेय ने 33मरीजों का उपचार किया। मौके पर पहुँचने पर डा0 सी0 बी0 पाण्डेय मरीज देखते हुए मिले, फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी एवं ट्रेनिंग फार्मासिस्ट सचिन दवा बाटते हुए मिले।

आज आरोग्य मेला के निरीक्षक वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ0 अनिल बरनवाल का औचक निरीक्षण हुआ,जिसमें सब कुछ संतोषजनक पाया गया। आज मरीजों का शुगर जॉच हुआ जिसमें पुराने मरीज में मोतीचंद्र को दवा मिला।
बालरोग में 2बच्चों क्रमशः सुप्रिया 8वर्ष,अनन्या 5वर्ष, प्रीति 9वर्ष को सर्दी जुखाम बुखार की दवा दी गई। वहीं अभय 12वर्षीय को गले में सूजन, खाँसी की परेशानी की जॉच कर दवा दिया गया है। गैस्ट्रो में खून की उल्टी के साथ संगीता 32वर्ष जो कि पहले आई थी वो बिल्कुल ठीक हो गई थी आरोग्य मेले में फोड़ा फुंसी के 4 मरीज आए। चर्म रोग में सर्वाधिक 7 मरीज आए जिसमें सूरज 17वर्ष, रामप्रीत 72वर्ष, कैलाशी 65वर्ष को ज्यादा स्किन इन्फेक्शन था। बाकी सामान्य रोग में मरीजों की संख्या रही।आरोग्य मेला में एएनएम एकता यादव,लैब टेकनीशियन ऋषिकेश गुप्ता, वार्डबॉय आलोक शुक्ला, चौकीदार आनंद सिंह मौजूद रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *