Mon. May 11th, 2026

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से चलाया सघन चेकिंग अभियान: नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से चलाया सघन चेकिंग अभियान: नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोका गया। पुलिस टीम ने कई वाहन चालकों का चालान किया तथा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि जनपद के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र से बड़ी संख्या में वाहन नेपाल सीमा की ओर आते-जाते हैं, जिसके चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *