Fri. Aug 7th, 2026

युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी नई युवा नीति- सीएम योगी

युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी नई युवा नीति- सीएम योगी

प्रदेश सरकार युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित रखने के बजाय शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता, खेल, स्वास्थ्य, डिजिटल सशक्तीकरण, नेतृत्व एवं विकास को एक ही नीति के दायरे में लाने की तैयारी में

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश! 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से व्यापक संवाद और सुझाव लेने के साथ विशेषज्ञों की भागीदारी वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएं

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित रखने के बजाय शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता, खेल, स्वास्थ्य, डिजिटल सशक्तीकरण और नेतृत्व विकास को एक ही नीति के दायरे में लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की नई एकीकृत युवा नीति सीधे युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य की जरूरतों के आधार पर तैयार की जाए। इसके लिए 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से व्यापक संवाद और सुझाव लेने के साथ ही विशेषज्ञों की भागीदारी वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएं।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नीति युवाओं की बदलती अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप होनी चाहिए। नीति तैयार करने से पहले युवाओं की जरूरतों और अपेक्षाओं का व्यापक अध्ययन किया जाए। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों, युवा पेशेवरों और विभिन्न वर्गों के युवाओं से संवाद स्थापित किया जाए तथा उनसे सुझाव आमंत्रित किए जाएं,ताकि नीति वास्तविक जरूरतों पर आधारित हो।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नई युवा नीति का दायरा केवल रोजगार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, खेल, नेतृत्व विकास, संस्कृति और विरासत जैसे सभी महत्वपूर्ण आयाम शामिल किए जाएं।साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र युवा तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि एआइ (AI) रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरते क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *