Tue. Aug 25th, 2026

यूपीएसएसएससी द्वारा कृषि विभाग में ग्रुप-सी के पद पर चयनित 84 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

सिद्धार्थनगर 25 अगस्त 2026

यूपीएसएसएससी द्वारा कृषि विभाग में ग्रुप-सी के पद पर चयनित 84 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लखनऊ से मुख्यमंत्री उ0प्र0 का लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में देखा गया

उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ अम्बेडकर सभागार में देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है। मुख्यमंत्री उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना है। इसी लक्ष्य को पूण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्र, रसोईया, आंगनबाड़ी एवं अन्य सभी के मानदेय में वृद्धि की गयी है।आज आप सभी को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा हैै।

जनपद सिद्धार्थनगर को आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद बनाने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। एक जनपद एक उत्पाद में चयनित काला नमक चावल की पैदावार बढ़ी है। जनपद में मखाना की खेती के लिए बीज का वितरण कर बढ़ावा दिया गया है। हम जिस क्षेत्र में है उसमें अच्छा कार्य करे, जिससे जनपद का विकास हो और जनपद अग्रणी जनपद बने। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दिया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के नवनियुक्त प्राविधिक सहायको को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। सिद्धार्थनगर में 84 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल एक जनपद एक उत्पाद में चयनित है। काला नमक चावल में बहुत सी संभावनायें है। कृषि के क्षेत्र में भी बहुत ही संभवनायें है। सभी लोग टीम भावना से मिलकर कार्य करें। सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल द्वारा नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दिया गया।

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। उपकृषि निदेशक राजेश कुमार द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं अन्य सभी उपस्थिति लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया,इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपीअग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशीष शुक्ला, कृषि विभाग के संबधित अधिकारी/कर्मचारी व अन्य संबधित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *