Sat. Oct 31st, 2026

विधान परिषद निर्वाचन चुनाव में सपा की जीत, सत्ता के बदलाव का संकेत : माता प्रसाद पाण्डेय

विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत,सत्ता के बदलाव का संकेत : माता प्रसाद पाण्डेय

इटवा सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर संपन्न द्विवार्षिक चुनाव के नतीजों को समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं पीडीए विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का जनादेश बताया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वाराणसी, लखनऊ और आगरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सपा की जीत से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद की पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव परिणाम भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति शिक्षित वर्ग की नाराजगी को दर्शाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 2027 चुनाव में समाजवादी पार्टी इसी जनसमर्थन के आधार पर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए प्रदेश के जागरूक मतदाताओं, स्नातकों और शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी और पीडीए के अधिकारों तथा सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *