विधायक ने बाढ़ प्रभावित अमरिया टोला संगलदीप में लोगो को वितरण किया राहत पैकेट सामग्री
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम अमरिया टोला संगलदीप का किया दौरा,हर संभव मदद का दिया भरोसा
#सिद्धार्थनगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने संगलदीप और अमरिया ग्राम पंचायत में बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार इस आपदा में आपके साथ खड़ी है,बाढ़ प्रभावित लोगो को हर संभव मदद के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है।
विधायक ने कहा मैं पीड़ित परिवारों को विश्वास दिलाता हूँ कि इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगो का हर संभव मदद किया जाएगा, जिन लोगों का घर नदी में विलीन हो गया है उन्हे आवास मिलेगा। किसी भी पीड़ित को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जिनका फसल बाढ़ में पूरी तरह मैरुंड हो गया है उनका सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा! हर संभव सहायता उनके द्वार तक पहुँचाई जाएगी। इस दौरान विधायक ने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत पैकेट वितरण किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, लेखपाल योगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अंबिका यादव, राम मूरत बूथ अध्यक्ष भाजपा, विश्राम यादव किशोर चंद, राधेश्याम, केशव, कन्हैया, श्याम सुन्दर, ओम प्रकाश, सूर्यमन, नरपत, मनीष जायसवाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

