सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 15.11.2020
शराब तस्करी करने वाले 03 नफर अभियुक्तों को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ राणा महेन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशन में दिनांक 15.11.2020 को रात्रि मे 15.30 बजे उ.नि. श्री राम अवधेश सिंह मय हमराह हे.का. राजेन्द्र यादव, का. राहुल कुमार, म.का. साधना यादव द्वारा ग्राम चनई पुलिया के पास से 02 अभियुक्ता व 01 अभियुक्त को 25-25-25 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 291/20,292/20,293/20 धारा 60/63 आबकारी अधि. पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. ज्ञानेन्द्र पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र पाण्डेय ग्राम छतहरा थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. रीता पत्नी महेश ग्राम छतहरा थाना शोहरतगढ़ जनपद सि0 नगर ।
3. संगीता पत्नी वीरेन्द्र ग्राम सन्तोरा थाना चिल्हिया जनपद सि0 नगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ.नि. राम अवधेश सिंह थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
2. हे.का. राजेन्द्र यादव थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
3. का. राहुल कुमार थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
4. म.का. साधना यादव थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
