Mon. Apr 20th, 2026

शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 01 अभियुक्त गिरफ्तार व कोविड-19 के अन्तर्गत चालान

पीआरओ-सेल/सिद्धार्थनगर
दिनांक 20-04-2021

शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 01 अभियुक्त गिरफ्तार व कोविड-19 के अन्तर्गत चालान

*राम अभिलाष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में*“अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत सुरेश रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व राणा महेन्द्र प्रताप सिहं क्षेत्राधिकारी,सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा छत्रपाल सिहं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा कृत कार्यवाही—
आज दिनाँक 20.04.2021 को थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने व संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के दृष्टिगत 02 अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में माननीय न्यायालय / जेल भेजा गया व कोविड-19 की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर मास्क चेकिगं अभियान चलाते हुये मास्क चेकिगं किया गया व आने जाने वाले व्यक्तियो से कोविड-19 रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये निर्धारित गाइड लाइन का पालन करने हेतु बताया गया । व बिना मास्क लगाये चल रहे 07 व्यक्तियो से 2000 रुपये का चालान किया गया व थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर सेनेटाइज कराया गया । व थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिगं किया गया जिसमें 06 वाहनो से 5000 रुपये का ई-चालान किया गया ।

*..चालान करने वाली पुलिस टीम का विवरण..*

उ0नि0 रामभवन पासवान थाना को0 सि0नगर जनपद सि0नगर
उ0नि0 राकेश त्रिपाठी थाना को0 सि0नगर जनपद सि0नगर
उ0नि0 चन्दन थाना को0 सि0नगर जनपद सि0नगर
हे0का0 अर्जुन यादव थाना को0 सि0नगर जनपद सि0नगर
हे0का0 शिवानन्द उपाध्याय थाना को0 सि0नगर जनपद सि0नगर

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)

Related Post