सिद्धार्थनगर –दिनाँक 05 सितम्बर 2022
शिक्षक दिवस एवं डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिवस पर/शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले(28)शिक्षकों को किया गया सम्मानित
“शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त हुए 19, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित 03, राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित06 शिक्षको को किया गया सम्मानित”
“शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम/मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ में किया गया”
सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस एवं डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ में किया गया। जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में समस्त शिक्षकोे को दिखाया गया।
05 सितम्बर शिक्षक दिवस एवं डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विधायक बांसी, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को पुष्प गुच्छ देकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।
प्राथमिक विद्यालय, नौगढ़ के के0जी0“बी” की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गयी।
प्राथमिक विद्यालय, जोगिया के के0जी0“बी” की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी। अनिरूद्ध मौर्या द्वारा गीत के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रस्तुति दी ।
प्राथमिक विद्यालय, जोगिया के के0जी0“बी” की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी। अनिरूद्ध मौर्या द्वारा गीत के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रस्तुति दी ।


