Sat. Oct 17th, 2026

शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में बस अड्डों का निर्माण कार्य की प्रथम किश्त जारी होने से निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू : विनय वर्मा

शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में बस अड्डों का निर्माण कार्य की प्रथम किश्त जारी होने से निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू: विनय वर्मा

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शासन द्वारा बस अड्डो के निर्माण हेतु प्रथम किश्त मिलने से शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में बस अड्डों का निर्माण कार्य काम तेजी से सम्भव होगा। आपको बता दें कि विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत नगर पंचायत बढ़नी में बस अड्डे के निर्माण के लिए 2.50 करोड़ तथा नगर पंचायत शोहरतगढ़ में बस अड्डे के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ की प्रथम किश्त शासन द्वारा निर्गत की गई है। बस अड्डे के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई है। जिससे काम तेजी से पूरा होगा। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आप सभी शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की ताकत, विश्वास और सहयोग का परिणाम है। इसी स्नेह और समर्थन के बल पर विधानसभा क्षेत्र में विकास के बड़े और ऐतिहासिक कार्य निरन्तर सम्भव हो रहे हैं,विधायक ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों बस अड्डों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *