Tue. Jul 28th, 2026

शोहरतगढ़ बूचड़मंडी के पास जानवरों के अवशेष फेंकने व उससे होने वाले बदबू से नाराज नगरवासियों ने किया रास्ता जाम

शोहरतगढ़ बूचड़मंडी के पास जानवरों के अवशेष फेंकने व उससे होने वाले बदबू से नाराज नगरवासियों ने किया रास्ता जाम

शोहरतगढ़ में सड़क जाम के समय नाराज नगरवासियों को समझाते हुए तहसीलदार प्रकाश सिंह व पुलिस प्रशासन

सिद्धार्थनगर से न्यूज़ 17इंडिया संवाददाता की रिपोर्ट..

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित शिवनगर वार्ड में नगर पंचायत द्वारा बनाये गये बूचड़मंडी के दुकानदारों द्वारा मांस बिक्री हेतु जानवरों को काटकर उसके अवशेषों को सड़क व आसपास जगहों पर फेंकने का आरोप नगरवासियों ने लगाया। कहा कि इससे बड़ी गंदगी फैली रही है। इसके दुर्गंध से तंग आकर सोमवार की शाम कुछ लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। रास्ता जाम की खबर सुनते ही तहसीलदार प्रकाश सिंह व ईओ शिवकुमार एवं थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस जवानों संग मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराते हुए हुए रास्ता जाम को हटवाया।

नगर पंचायत के बूचड़मंडी के पास रहने वाले मनीष कुमार वर्मा, निखिल वर्मा व सूरज ने बार-बार गंदगी व मांस के अवशेषों को सड़क पर फेंकने की शिकायत डीएम, एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारियों से की थी, पर कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर सोमवार की सायं कुछ लोगों के साथ रास्ता को जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बूचड़मंडी में मांस बेचने के लिये कई दुकानदार सड़क पर जानवरों को काटते हैं और उनका अवशेष सड़क पर फेंक देते हैं, जिससे मोहल्ला वासियों को काफ़ी दिक्कत हो रही है।फेंके गए अवशेष की दुर्गंध से परेशान आकर लोगों ने कहा कि बूचडमंडी के पीछे एक धार्मिक स्थल भी है, जहां पर महिलाएं शादी के अवसर पर मिट्टी पूजने के लिए आती है।

इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह ने ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि मनबढ़ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करें। ईओ शिव कुमार ने कहा कि जो भी दुकानदार मार्ग में जानवरों को काटकर बिक्री करेगा उनके खिलाफ जुर्माना लगाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने कहा दो दिन बाद पवित्र सावन माह शुरू हो रहा है कोई भी अंडा व मांस मछली का दुकानदार खुले में सड़क व गली में बिक्री करते हुए पाया गया तो जुर्माना के साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *