Thu. Aug 6th, 2026

सांसद जगदंबिका पाल ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात! सिद्धार्थनगर–गोंडा के बीच नई ट्रेन चलाने के लिए सौंपा मांग-पत्र

सांसद जगदंबिका पाल ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात! सिद्धार्थनगर–गोंडा के बीच नई ट्रेन चलाने के लिए सौंपा मांग-पत्र

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिकापाल ने आज नई दिल्ली में अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा और गोरखपुर के यात्रियों की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।इस दौरान सांसद ने रेल मंत्री को एक मांग-पत्र सौंपते हुए सिद्धार्थनगर–गोंडा के बीच सुबह 7:15 बजे के बाद तथा गोंडा–सिद्धार्थनगर के बीच दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने या मौजूदा रेल सेवाओं का विस्तार करने का आग्रह किया।सांसद जगदंबिकापाल ने कहा कि इस नई रेल सेवा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा। सांसद ने यह भी कहा कि जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *