Mon. May 11th, 2026

सांसद जगदम्बिका पाल ने बढ़नी में सीमा चौकी बल हवा महल का किया उद्घाटन

सांसद जगदम्बिका पाल ने बढ़नी में सीमा चौकी बल हवा महल का किया उद्घाटन

शोहरतगढ सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के बढ़नी में 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमा चौकी बढ़नी के अन्तर्गत निर्मित ‘हवा महल ‘का उद्घाटन सांसद जगदम्बिका पाल ने किया। इस अवसर पर कमाण्डेंट संजय कुमार 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर सहित उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि, अधिकारियों, जवानों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सीमा क्षेत्र में जनसुविधाओं एवं सौंदर्याकरण को समर्पित ऐसे प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *