Fri. Jul 24th, 2026

सांसद जगदम्बिकापाल ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात! कमजोर मोबाइल नेटवर्क सुधारने के दी जानकारी

सांसद जगदम्बिकापाल ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात! कमजोर मोबाइल नेटवर्क सुधारने के दी जानकारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा के सांसद जगदम्बिका पाल भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर कहा कि सिद्धार्थनगर जनपद के अनेक ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं दूरसंचार सेवाओं की उपलब्धता अत्यन्त कमजोर है। कई स्थानों पर कॉल ड्रॉप, इन्टरनेट की धीमी गति तथा नेटवर्क के पूर्णतः अनुपलब्ध रहने जैसी समस्याएँ आम हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को दैनिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार तथा सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सिद्धार्थनगर जिला नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ एक अत्यन्त संवेदनशील क्षेत्र है। राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबन्धन, आपदा एवं आपातकालीन संचार तथा प्रशासनिक समन्वय की दृष्टि से इस क्षेत्र में सुदृढ़ एवं विश्वसनीय दूरसंचार अवसंरचना अत्यन्त आवश्यक है। सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी सरकारी दूरसंचार नेटवर्क न केवल नागरिक सुविधा का विषय है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

सांसद जगदंबिकापाल ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र सिद्धार्थनगर जनपद को दूरसंचार की दिशा मे निम्न कार्य प्राथमिकता पर कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है! (1) कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों का व्यापक तकनीकी सर्वेक्षण कराया जाए। (2) आवश्यकतानुसार नये मोबाइल टावर एवं दूरसंचार अवसंरचना स्थापित की जाए। (3) सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्बाध मोबाइल एवं इन्टरनेट सेवाएँ सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। (4) भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सहित अन्य सेवा प्रदाताओं के माध्यम से सरकारी दूरसंचार अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *