Mon. Jun 15th, 2026

सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, डिस्टिलरी व कई बड़े उद्योग धुरियापार में स्थापित करने की तैयारी: धुरियापार बनेगा ग्रेटर गीडाः योगी

सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, डिस्टिलरी व कई बड़े उद्योग धुरियापार में स्थापित करने की तैयारी: धुरियापार बनेगा ग्रेटर गीडाः योगी

सीएम योगी ने 295 करोड़ लागत वाली 319 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बड़हलगंज/गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी और कनेक्टिविटी के अभाव में यहां के लोग पलायन करते थे। आजीविका के लिए लोगों को विदेश व देश के अन्य राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन अब यहां के नौजवान को बाहर नहीं जाना पड़ेगा,उसे यहीं रोजगार के अवसर मिलेंगे। डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया है। अब यहां ग्रेटर गीडा बनाने जा रहे हैं। यहां सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, डिस्टिलरी और अन्य बड़े उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं। इससे यहां पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बड़हलगंज, महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 295 करोड़ लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में बंद पड़ी चीनी मिल की खाली जमीन पर सीएनजी का प्लांट लगवाया।

भारत में महंगाई नियंत्रितः योगी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण दुनिया में संकट है पर सीएनजी एथेनॉल के कारण यहां काम बंद नहीं है। ऊर्जा में आत्मनिर्भर अमेरिका में भी महंगाई चार गुना हो गई है। लेकिन भारत में महंगाई नियंत्रित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चिल्लूपार विधानसभा के बड़हलगंज में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व डॉ. संजय निषाद मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षा का बेहतरीन माहौल है,माफिया मिट्टी में मिला: प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत गरीबों का कल्याण, विकास योजना, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल देते हुए माफिया को मिट्टी में भी मिलाता है। उन्होंने कहा कि एक समय रामजानकी मार्ग पर आवागमन ठप होता था। उपचार के लिए लखनऊ जाने को मजबूर होना पड़ता था। कनेक्टिविटी, रोडवेज बस व अन्य साधन तक नहीं थे। जैसे-तैसे व्यवस्था चल पाती थी, लेकिन आज कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

हम किसी बेटी पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। बेटी किसी भी परिवार की हो, उसके सम्मान की रक्षा करना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है। उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत भी दी। मुख्यमत्री ने शनिवार को आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि हम विकास, सुरक्षा, आस्था का सम्मान करेंगे और समृद्धि की नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएंगे। हम वहां ऐसे संस्थान खोलेंगे, जहां उद्योग के लिए युवाओं को ट्रेनिंग देंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *