Fri. Jul 31st, 2026

सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय बहेलिया गैंग के छः शातिर सदस्यों को एस0ओ0जी0/सर्विलांस व संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर–दिनांक 11.06.2022

सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय बहेलिया गैंग के छः शातिर सदस्यों को एस0ओ0जी0/सर्विलांस व संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। जनपदीय एस0ओ0जी0/सर्विलांस एवं थाना मिश्रौलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बसों में यात्रियों से एवं घरों में चोरी की घटना करने वाले बहेलिया गैंग के छः शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गए सोने व चांदी के आभूषण व नकदी एवं दो अदद देशी तमंचा 315 बोर दो अदद जिन्दा कारतूस एवं चाकू बरामद

दिनांक 22-02-2022 थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/22 धारा 380 भा0द0वि0 व दिनांक 03-04-2022 को थाना चिल्हिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-54/22 धारा 457,380 भा0द0वि0 व दिनांक 09-06-2022 को थाना ढेबरूआ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-83/22 धारा 379 भा0द0वि0 के सफल अनावरण हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसमें गठित टीम द्वारा “अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व रमेश चन्द्र पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में शेषनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल, जीवन त्रिपाठी प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम व श्री घनश्याम सिंह, थानाध्यक्ष मिश्रौलिया की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 11.06.2022 को मधवापुर पुल के पास से समय सुबह तड़के 06 नफर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गयी सोने व चांदी के आभूषण व नगद 3500 रू तथा 06 अदद मोबाइल फोन व 02 अदद तमंचा (315 बोर) मय 02 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ । पूछताछ, बरामदगी एवं गिरफ़्तारी के आधार पर जनपद के थाना सिद्धार्थनगर, चिल्हिया व ढेबरूआ में पूर्व में पंजीकृत चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण किया गया व थाना मिश्रौलिया में मु0अ0सं0- 99/22 धारा 401,411,413 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस टीम की पूछ-ताछ का विवरण-पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि “हमलोग बहेलिया गैंग का संचालन करते है, हमारा गैंग लीडर अनिल बहेलिया है जिसकों हमलोग कुरू नाम से बुलाते है हमलोग अलग-अलग जनपदों में जाकर किराये का मकान लेते है और वहां से बसों अड्डों पर जाकर रेकी करते है जब कोई महिला बैंग इत्यादि लेकर बस में बैठती है तब हमलोंग भी उसी बस में बैठ जाते है और मौका देखकर उनका सामान बैग इत्यादि चुरा लेते है तथा हमलोग एक मास्टर चाबी रखते है यदि किसी बैग में छोटा ताला लगा हो तो उसको चाबी की मदद से खोलकर किमती सामान चुरा लेते है। हमलोग फेवीक्विक से अंगुली पर माइक्रो ब्लेड चिपका कर सवारियों को उतरते समय ब्लेड से उनका बैग काटकर आभूषण/पैसा इत्यादि चुरा लेते है। हम लोग घूमकर बन्द मकानों की रेकी करते है और रात के समय चोरी की घटना करते है।

हम लोग ज्यादा समय तक एक शहर में नही रहते है दो-तीन घटनाओं को करने के बाद टीम का एक सदस्य सामान लेकर हम लोंग के घर चला जाता है हम लोग किसी और शहर में जाकर घटना करते है। हम लोग अपने हिस्से में से कुछ धन अपने गैंग लीडर कुरू को देते है जिससे वह हम लोग के पकड़े जाने पर हम लोगों के घर की देखभाल करे।“

बरामदगी का विवरण – नगद 3500 रूपये (चोरी की)/ 01 जोड़ी बाली (पीली धातु की)/01 नाक की कील (पीली धातु की)/ 01 अदद झुमका (पीली धातु की)/ 01 अदद नथिया(पीली धातु की)/ 02 अदद टप्स(पीली धातु की)/01 अदद हार(पीली धातु की)/ 01 अदद मांगटीका(पीली धातु की)/ 02 अदद करधनी (सफेद धातु की) 03 जोड़ी पायल/ 02 अदद देशी तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर )/02 अदद नाजायज चाकू/ 40 पैकेट फेवीक्विक/02 अदद चाबी/ 08 अदद माइक्रो ब्लेड/ 06 अदद आधार कार्ड अभियुक्तगण का

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- अनिल बहेलिया पुत्र नबाब सिंह निवासी नगला उसर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, हरिशंकर बहेलिया पुत्र सियाराम निवासी नगला उसर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, अनिल कुमार पुत्र राजाराम निवासी नगला उसर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, सुमित बहेलिया पुत्र राजेन्द्र निवासी महारमई थाना बिचवां जनपद मैनपुरी , राजू पुत्र सुघर सिंह निवासी महारमई थाना बिचवां जनपद मैनपुरी , दिपू पुत्र कप्तान सिंह निवासी ब्रह्मपुरी थाना मेरापुर जनपद फरूखाबाद ।

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास– मु0अ0सं0 37/22 धारा 380, 411 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 85/22 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 54/22 धारा 457, 380, 411, भा0द0वि0 थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर,
मु0अ0सं0 99/22 धारा 401, 411,413 भा0द0वि0 थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 100/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 101/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 102/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 103/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम- घनश्याम सिंह, थानाध्यक्ष थाना मिश्रौलिया मय टीम, शेषनाथ यादव, प्रभारी सर्विंलास सेल, जनपद सिद्धार्थनगर, जीवन त्रिपाठी, प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर, उ0नि0 हरिराम, थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर, मु0 आ0 राजीव शुक्ला, मु0आ0 रमेश यादव, आ0 वीरेन्द्र तिवारी आ0 पवन तिवारी, आ0 मृत्युंजय कुशवाहा, एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर, आ0 विवेक कुमार मिश्र, आ0 देवेश यादव, सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर, हे0का0 पंकज दूबे, हे0का0 बुद्धेश कुमार, का0 विनय कुमार, का0 नागेन्द्र कुमार, का0 अमरनाथ

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नकद रु0 25,000/- प्रदान किया गया।

Related Post