Wed. May 20th, 2026

स्व: बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर नलकूप खंड विभाग में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा-अरुण प्रजापति

स्व: बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर नलकूप खंड विभाग में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा-अरुण प्रजापति

कर्मचारी हितों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे स्वर्गीय बीएन सिंह- अरुण प्रजापति

सिद्धार्थनगर । लाखों लाख कर्मचारियों के मसीहा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर नलकूपखंड विभाग के प्रांगण में सोमवार को जिले के कर्मचारी नेताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह मंत्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता सहित कर्मचारी नेताओं ने परिषद् एवं कर्मचारी हितों के लिए स्व बीएन सिंह द्वारा किए गए संघर्षों एवं योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों को वर्तमान में प्राप्त अनेक सेवा संबंधी हित एवं सुविधाएं स्व बीएन सिंह के संघर्षशील एवं कुशल नेतृत्व की देन हैं।

अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि कर्मचारियों के अगुआ एवं प्रणेता स्व बीएन सिंह का जन्म 17 जुलाई 1927 को रायबरेली जनपद में हुआ था। वर्ष 1972 में वे कर्मचारी संघ के महामंत्री चुने गए तथा वर्ष 1984 से जीवनपर्यन्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। 18 मई 1999 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

उन्होंने कहा कि स्व: बीएन सिंह के नेतृत्व में केन्द्र-राज्य महंगाई भत्ता एक करो, छंटनी नोटिस बंद करो जैसे आंदोलनों को व्यापक सफलता प्राप्त हुई। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव, अश्वनीकर पाठक, नंदकिशोर, सोभनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *