हर घर तिरंगा’ अभियान में बोले मुख्यमंत्री योगी,अब यह नहीं चलेगा!
देश में रहे और राष्ट्रीय प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान या राष्ट्रीय गीत का अपमान करे
हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक व अन्य लोग मौजूद रहे
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। वहीं दोनों उप-मुख्यमंत्रियों केशव व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और राज्य सरकार के मंत्रियों व भाजपा कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों के साथ विधान भवन तक यात्रा में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने यात्रा से पहले मंच से कहा! अब यह नहीं चलेगा कि कोई देश में रहे और र राष्ट्रीय प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान या राष्ट्रीय गीत का अपमान करे।
विधान भवन तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में लगातार वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष होता रहा। पांच कलिदास मार्ग, सिविल अस्पताल, अटल चौक होते हुए यात्रा विधान भवन तक गई। इस दौरान पूरे रास्ते भर राष्ट्रभक्ति का ज्वार उमड़ता दिख रहा था। विधान भवन के सामने मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर यात्रा समाप्त की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराते बच्चों के साथ सेल्फी ली और उनकी हौसला अफजाई की। यात्रा शुरू होने से पहले वंदे मातरम का सामूहिक गान गाया गया।


