Mon. May 11th, 2026

होम्योपैथिक उपचार के माध्यम से डा० भास्कर शर्मा ने मरीजों के जीवन में जगाई जीने की नई उम्मीद

होम्योपैथिक उपचार के माध्यम से डा० भास्कर शर्मा ने मरीजों के जीवन में जगाई जीने की नई उम्मीद

सिद्धार्थनगर। जनपद के इटवा क्षेत्र निवासी विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक य चिकित्सक डा० भास्कर शर्मा तमाम प्रकार के बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, अनुभव एवं समर्पण के बल पर उन्होंने सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में मरीजों को नया जीवन प्रदान किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐसे अनेक मरीज जो देश के बड़े महानगरों के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी निराश होकर लौट आए थे, उन्हें डॉ. भास्कर शर्मा ने बेहतर होम्योपैथिक उपचार के माध्यम से स्वस्थ कर जीवन में नई उम्मीद जगाई। मरीजों एवं उनके परिजनों का कहना है कि जहां अन्य स्थानों पर इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली, वहीं डॉ. शर्मा की चिकित्सा पद्धति से उन्हें आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त हुआ। क्षेत्र के लोगों के अनुसार, डॉ. भास्कर शर्मा वर्षों से निस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा में जुटे हुए हैं। उनके इलाज से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे उनकी ख्याति जनपद ही नहीं बल्कि देश-विदेश तक फैल चुकी है।

उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. भास्कर दत्त शर्मा को अमेरिका सहित विभिन्न देशों की संस्थाओं द्वारा सम्मान, प्रशंसा चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जा चुके हैं। यही कारण है कि आज वे सिद्धार्थनगर जनपद में एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में पहचाने जाते हैं। डॉ.भास्कर शर्मा की चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मरीजों के प्रति उनका समर्पण एवं सेवा भाव उन्हें चिकित्सा जगत में विशेष पहचान दिला रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *