सिद्धार्थनगर: 18 जून 2025
आई.जी.आर.एस. के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
सिद्धार्थनगर: आई.जी.आर.एस. के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,बैठक में आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने आईजीआरएस की शिकायतो के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुये के प्रत्येक तहसीलो के 05-05 प्रकरणों एवं अन्य विभागों के प्रकरणों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी शिकायतकर्ता के प्रकरण राजस्व विभाग से सम्बंधित है तो लेखपाल/कानूनगों की रिपोर्ट पर कोई भी मजिस्ट्रेट मौके पर जाकर सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर शिकायतकर्ता का संतुष्ट फीडबैक प्राप्त करेंगे। सभी विभागो के अधिकारी स्थल पर जाकर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये। निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट होना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण थानाध्यक्ष को न भेजे। उपजिलाधिकारी राजस्व निरीक्षक के साथ जाये। सभी उपजिलाधिकारी राजस्व के प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर निर्धारित समय में निस्तारित कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही सभी शिकायतों का समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विद्युत विभाग के अधिक प्रकरण प्राप्त हो रहे हैं जिसको समयान्तर्गत निस्तारण करायें ।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण में स्थल पर शिकायतकर्ता के साथ फाटोग्राफ्स भी अपलोड कराये तथा शिकायतकर्ता का हस्ताक्षर भी कराया जाये,राजस्व विभाग के निस्तारण आख्या में उपजिलाधिकारी के हस्ताक्षर हो। लेखपाल व कानूनगो द्वारा शिकायतकर्ता के चिन्हित स्थल पर जाकर निस्तारण कराये। चकमार्गाे पर अतिक्रमण की शिकायतों का निस्तारण उपजिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का करायेंगे। गरीब व्यक्तियेां को समय से न्याय मिले। सरकारी जमीन पर किसी का भी कब्जा नहीं होना चाहिए नही तो सम्बंधित लेखपाल के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा नगर पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग, लो0नि0वि0, की शिकायते प्राप्त हुई है। समस्त विभागो के अधिकारियेां को आईजीआरएस के प्रकरणो को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। तहसीलों में राजस्व विभाग की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा उपजिलाधिकारी/तहसीलदार स्वयं करे और निस्तारण की कार्यवाही गुणवत्तापूर्ण हो पीड़ित व्यक्ति के परिवार को सही न्याय दिलाने की जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिया कि आप सभी लोग अपने कार्यालय में समय से बैठकर जन सुनवाई करे जिससे लोगो की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डी0सी0 मनरेगा सन्दीप सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

