Sat. Oct 24th, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,डीएम-एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,डीएम-एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बांसी, सदर व शोहरतगढ़ में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और प्रवेश-निकास व्यवस्था परखी पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश

सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शुक्रवार को जिलाधि कारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन ने सदर व बांसी तहसील क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा प्रवेश और निकास द्वारों की सुरक्षा को परखा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने और मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक ने तहसील बॉसी में प्रेक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने शोहरतगढ़ मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल करते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम रवीश गुप्ता, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। एमएलसी चुनाव को लेकर जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ाई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान में किसी भी तरह का बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *