Sat. Oct 24th, 2026

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा करने व माहौल बिगाड़ने, अराजकता फैलाने के आरोप में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा करने व माहौल बिगाड़ने,अराजकता फैलाने के आरोप में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष से दुर्व्यवहार और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप में तीनों आरोपी न्यायालय भेजे गए

बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कस्बा बढ़नी में माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने के आरोप में ढेबरुआ पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी के साथ दुर्व्यवहार किया तथा पुलिस के समझाने पर पुलिस कर्मियों से भी कथित तौर अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, थाना ढेबरुआ पर मुकदमा अपराध संख्या 145,2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा सात में मुकदमा में दर्ज किया गया था। कार्रवाई के तहत शुक्रवार को पुलिस टीम ने 5 ब्लाक रोड बढ़नी से केशव पाण्डेय निवासी बरगदवा, अभिषेक चतुर्वेदी व और राकेश चौधरी निवासी कल्लनडीहवा को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली ढेबरुआ पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजाराम यादव समेत पुलिस टीम ने की। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *