Fri. Jun 12th, 2026

आज से खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिक बताएंगे तकनीक-जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन

आज से खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिक बताएंगे तकनीक-जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन

सिद्धार्थनगर। खरीफ सीजन से पहले किसानों को जागरूक करने और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग 10 जून से 24 जून तक विशेष “सघन खेत बचाओ अभियान” चलाएगा। अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो यूरिया, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी देंगी।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में तीन विशेष टीमें गठित की जाएंगी। प्रत्येक टीम प्रतिदिन दो स्थानों पर 24 जून तक चलेगा विशेष अभियान, आयोजित होंगे 3788 कार्यक्रम। अभियान के दौरान विकास खंड स्तर पर किसान गोष्ठियां, चौपाल, प्रदर्शन कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में 300 किसानों की भागीदारीका लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान के तहत जून माह में ग्राम पंचायत स्तर पर खेत बचाओ समिति की बैठकें भी होंगी। इनमें ग्राम प्रधान, प्रगतिशील किसान, स्वयं सहायता समूहों और कृषि विभाग के कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी। किसानों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, मृदा परीक्षण के अनुरूप खेती के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *