सिद्धार्थनगर: 25 जून 2025
आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने लगाई चित्र की प्रदर्शनी
सिद्धार्थनगर: 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल के 50 वर्ष बीतने पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों के द्वारा आज 25 जून 2025 को लगाए गए चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद सांसद खलीलाबाद अष्टभुजा शुक्ला रहे। इसके पश्चात विकास भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। तत्क्रम में अंबेडकर सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि देश में 02 बड़े आन्दोलन हुए एक आजादी का दूसरा आपातकाल का। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस अवसर पर सभी जनपदों में आपातकाल के विषय पर पदर्शनी लगायी गयी है तथा वृक्षारोपण कराया गया है तथा गोष्ठी का आयोजन कर लोगो को आपातकाल के बारे में बताया जा रहा है
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है। संविधान से छेड़छाड़ नही कर सकते। संविधान देश की आत्मा है। संविधान के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आपातकाल काला कानून लागू किया। देश में इमरजेंसी लगाकर लोगो को जेल में डाल दिया गया। विधायक कपिलवस्तु ने मंचासीन सभी लोगो का स्वागत किया। इस अवसर पर आपातकाल दिवस के अवसर पर बच्चों में कराये गये प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी अंगवस्त्र सम्मानित किया गया। देकर
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, लाल जी त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री विपिन सिंह, सह संयोजक अजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा रामानन्द उर्फ नन्हे, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता साधना चौधरी, राजेंद्र पांडेय, शिवनाथ चौधरी, अरविंद उपाध्याय, विनीत कमलापुरी, अनुराग गगन, पी०डी० नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

