सरसों, अलसी के बीज मुफ्त मिलेंगे, गेहूं पर 50% अनुदान,मटर और मसूर के बीज पर भी मिलेगी छूट, पोर्टल पर शुरु हुई ऑनलाइन बुकिंग
सिद्धार्थनगर। रबी सीजन में किसानों को सरसों और अलसी के बीज निशुल्क मिलेंगे, जबकि मटर, मसूर और सरसों के सामान्य बीज पर 75 से 100 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वहीं, गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत बीज वितरण के लिए ऑनलाइन कर दी है। इच्छुक बुकिंग शुरू कर पंजीकृत किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।कृषि विभाग के अनुसार, रबी सीजन में तिलहन एवं दलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम, मिलेट्स कार्यक्रम, मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस, आईसीडीपी गेहूं योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के बीज घटक सहित विभिन्न योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। सरसों और अलसी के मिनीकिट निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

