थाना ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया
बढ़नी सिद्धार्थनगर। थाना ढेबरुआ की पुलिस ने 15.92 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर घरुआर पुलिया के समीप थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 01 युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 024 वर्षीय शिन्टू पुत्र लाल बहादुर निवासी लालनगर सिपहिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। वहीं इस मामले में ढेबरुआ थाने में मुकदमा अपराध 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है,पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ढेबरुआ चन्द्रकान्त पाण्डेय, उप निरीक्षक राजाराम यादव, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार यादव, कांस्टेबल प्रबल कुमार एवं अरविन्द यादव शामिल रहे।

