सिद्धार्थनगर 29 सितम्बर 2025
इन्टरमीडिएट की छात्रा सिमरन को जिलाधिकारी ने बनाया एक दिन का डीएम
सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत राजकीय कन्या इन्टर कालेज, डुमरियागंज परीक्षा वर्ष 2025 में इन्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा सिमरन को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा 01 दिन का जिलाधिकारी बनाया गया! जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने एक दिन की जिलाधिकारी छात्रा सिमरन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। एक दिन की जिलाधिकारी छात्रा सिमरन ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ सभी को दिया जायेगा। महिलाओ को सश्क्त बनाने के लिए अधिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने उपस्थित छात्राओं से संवाद किया! छात्राओं द्वारा बताया गया कि भविष्य में हमारा सपना है कि हम जज,डाक्टर बनकर जनपद का नाम रोशन करना चाहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग लक्ष्य बनाकर तैयारी करे। कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है!.पहली प्रयास में सफलता नही मिलने पर निराश न हो प्रयास करते रहना चाहिए! एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रा सिमरन को बैग देकर सम्मनित किया! छात्रा सिमरन ने भी अन्य छात्राओ को बैग एवं किट देकर सम्मानित किया,इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक, छात्राएं आदि उपस्थित थी।

