उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय मंत्री निर्वाचित हुए सतीश कुमार मिश्र
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन गत सप्ताह दिनांक 23 अगस्त 2026 को लखनऊ में किया गया। अधिवेशन में गोरखपुर के सतीश कुमार मिश्र को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के उपरांत उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कर्मचारी हितों के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ दायित्व का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण ली।
सतीश कुमार मिश्र के प्रांतीय मंत्री निर्वाचित होने की सूचना से गोरखपुर के कर्मचारी संगठनों एवं उनके सहकर्मियों में हर्ष का वातावरण है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, गोरखपुर में उनके सहकर्मियों, मित्रों एवं सहयोगियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सतीश कुमार मिश्र अपने अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके हितों के संरक्षण एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।सतीश कुमार मिश्र के प्रांतीय मंत्री निर्वाचित होने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

