Tue. Aug 18th, 2026

उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के उर्वरक केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के उर्वरक केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

किसानों द्वारा खाद वितरण में शिकायत मिलने या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी –
उप कृषि निदेशक

शोहरतगढ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ विकास क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित फर्टीलाइजर व उर्वरक की दुकानों का उप-कृषि निदेशक सिद्धार्थनगर ने औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान दुकानदारों के अभिलेखों का जांचोपरांत सख्त निर्देश दिया।
उप-कृषि निदेशक राजेश कुमार ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ शोहरतगढ क्षेत्र में पहुंच कर संजय ट्रेडिंग कंपनी चिल्हिया, चौधरी कृषि रक्षा सेवा केन्द्र पल्टादेवी, कृषि रक्षा सेवा केन्द्र भदाव और अंशिका फर्टीलाइजर चोडार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर उर्वरक वितरण/स्टाक रजिस्टर, पीओएस मशीन एवं गोदाम में रखें उर्वरकों का जांच किया।उप कृषि निदेशक ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि किसानों का फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी, आधार के द्वारा पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर उचित मूल्य पर उर्वरक का वितरण करें। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि किसानों द्वारा शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जायेंगी।उप कृषि निदेशक ने अंशिका फर्टीलाइजर चोडार के वितरण रजिस्टर में अंकित किसानों के अभिलेखों का सघनता से जांच कर किसानों से फोन पर बात किया। इस दौरान दुकान पर क्षेत्र के किसान संजय मिश्रा,राम औतार, ध्रुव कुमार, सुधाकर गिरी, अरुण उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *