सिद्धार्थनगर-दिनाँक 03.11.2020
एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर के 01 अभियुक्त गिरफ्तार
*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में*
“अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर तथा प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में, राजेन्द्र बहादुर सिंह, थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर के निर्देशन में कल दिनांक 02-11-2020 को कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति देशी अवैध तमन्चा लिए हुए उसका बाजार रोड पर हाईड्रिल तिराहा की ओर आ रहा है । यदि जल्दी किया जाय तो अभियुक्त मय अवैध शस्त्र के गिरफ्तार हो सकता है । उक्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्समय मय मुखबीर के वैभवी पेट्रोल पम्प परसामहापात्र के पहले गैस एजेन्सी के पास पहुँच कर उक्त व्यक्ति का इन्तजार करनी लगी कि थोड़ी देर में आ रहे व्यक्ति की ओर मुखबीर ईशारा करके हट बढ गया । उक्त व्यक्ति को नियमानुसार रोककर नाम, पता, पूछा गया तो अपना नाम रामेश्वर पुत्र लालचन्द निवासी तिघरा मुहरईया थाना उसका बाजार जिला सिद्धार्थनगर बताया व जामातलाशी ली गयी तो एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी / गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 313/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय / जेल भेजा गया ।
*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता-*
1. रामेश्वर पुत्र लालचन्द सा0 तिघरा मुहरईया थाना उसका बाजार जि0 सिद्धार्थनगर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1-उ0नि0 राकेश त्रिपाठी थाना को0 सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- उ0नि0अजय सिंह थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- आरक्षी कविन्द्र चौहान थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर ।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्र)
