एनआई एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्ता गिरफ्तार, भेजा जेल
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। थाना भवानीगंज,जनपद सिद्धार्थनगर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट के एक मामले में वांछित वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में मुकदमा संख्या 4536/25, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्ता साफिया खातून पत्नी इरशाद अली, निवासी बिल्डिंग नगर, फ्लैट नंबर-1, भड़रिया चौराहा, थाना भवानीगंज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र में तलाश और कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और लंबित मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भवानीगंज पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्ता की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नेबूलाल राना, कांस्टेबल अनील यादव और महिला आरक्षी उर्मिला शामिल रहीं।

