Sun. Feb 15th, 2026

एनडीआरएफ की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर डुमरियागंज सम्भावित बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा

ब्रेकिंग न्यूज़
सिद्धार्थनगर-28-07-020

एनडीआरएफ की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर डुमरियागंज सम्भावित बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा

वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, वहीं सभी नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान के उपर पहुँच चुका है, प्रशासन ने बाढ़ के किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां और आवश्यक मार्गदर्शन प्रत्येक तहसील को दे दिया है । इसी के अंतर्गत जिलाधिकारी दीपक मीणा के पहल पर एनडीआरएफ की एक टीम उसका बाजार सदर तहसील में तैनात किया गया है जो प्रत्येक तहसील के बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण कर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर रहा है, ताकि बाढ़ के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्य करके जन और धन का नुकसान रोका जा सके , और बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है , ताकि बाढ़ के दौरान कम से कम जन-धन का नुकसान हो । इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आज दिनांक 28 जुलाई को तहसील इटवा में एनडीआरएफ की टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता और उनकी टीम के सदस्य, तहसील डुमरियागंज के तहसीलदार राजेश सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया और गांव के लोगों से बात-चीत भी किया, बातचीत के दौरान निरीक्षक गोपी गुप्ता ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों के बारे में जानकारी दिया।और बाढ़ आने एवं बाढ़ के उपरान्त क्या करे ताकि बाढ़ के कारण होने वाले जन-धन के नुकसान को रोका जा सके।

Related Post