उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण: संबंधित को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी प्रकार का डुप्लीकेट मतदाता सूची में न हो,बीएलओ सुनिश्चित कर लें
उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए,इसके लिए उन्होंने फार्म छह प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। विशेष अभियान दिवस 245,246,247, 256, 259, 252 260 बूथों का उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ रवीश कुमार गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता न छूटे।इसके लिए फार्म छह प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। किसी प्रकार का डुप्लीकेट मतदाता सूची में न हो या बीएलओ सुनिश्चित कर लें। मतदाता सूची का परीक्षण कर लें।पर्याप्त संख्या में फार्म छह सात आठ बीएलओ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि इस अभियान में आमजन का सहयोग अपेक्षित है।

