Sat. Nov 28th, 2026

सिद्धार्थनगर:थाना शोहरतगढ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर:थाना शोहरतगढ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्यवेक्षण अरविन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27.11.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 226/2026 धारा 303(2) BNS नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माल मसरुका ( एक अदद मोटरसाइकिल) बरामद करते हुए बरामदगी के आधार पर जुर्म धारा 317(2) BNS की बृद्धि करते हुए सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार प्रजापति पुत्र रामदाश साकिन ग्राम रसुलपुर रखियावाँ पोस्ट बेलहरी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को प्लाईबुड तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

अभियुक्त के बारे में पुलिस ने बताया कि वादी मलखान पुत्र विदेशी निवासी ग्राम गंगाराम महदेवा थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा थाना स्थानीय पर दिनाँक 26.11.2026 को प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 23.10.2026 को वादी जो हरिहर पैलेस मैरेज हाल कस्बा शोहरतगढ मे काम करते है इसी मैरेज हाल मे विपक्षी मुकेश पुत्र रामदास निवासी ग्राम रखियावन थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर भी काम करता था । विपक्षी मुकेश द्वारा दिनांक 23.10.2026 को वादी की मोटरसाइकिल डीलक्स वाहन संख्या UP55AY6775 को चुराकर लेकर भाग जाने के सम्बन्ध मे दिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 226/2026 धारा 303(2) BNS बनाम मुकेश कुमार प्रजापति पुत्र रामदाश साकिन ग्राम रसुलपुर रखियावाँ पोस्ट बेलहरी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 27.11.2026 को वांछित अभियुक्त मुकेश उपरोक्त को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा।अभियुक्त को गिरफ्तार करने में
उ0नि0 चन्द्रशेखर चौहान थाना शोहरतगढ,हे0का0 सतीश सिंह,
का0 मुन्नालाल यादव,का0 रामकरन निषाद शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *