Mon. Jun 29th, 2026

एसडीएम बांसी ने ठेकेदारों को दिए कड़े निर्देश,पहले पोखरे का कराएं सुंदरीकरण,फिर करें दूसरी खुदाई

एसडीएम बांसी ने ठेकेदारों को दिए कड़े निर्देश,पहले पोखरे का कराएं सुंदरीकरण,फिर करें दूसरी खुदाई

बांसी,सिद्धार्थनगर। उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय ने रेलवे के निजी ठेकेदारों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि वे नियमानुसार पहले पुराने पोखरे का सुंदरीकरण कार्य पूरा करें, उसके बाद ही किसी दूसरे पोखरे की खुदाई शुरू करें। अधूरी छोड़ी खुदाईः इससे पहले मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जीवां में रेलवे के ठेकेदारों द्वारा दो पोखरों की बेहिसाब खुदाई की गई थी।

ठेकेदारों ने पहले आश्वासन दिया था कि पोखरे को समतल कर वहां सीढ़ियां बनाई जाएंगी, लेकिन वे उसे गहरा और असुरक्षित छोड़कर चले गए। जीवां पोखरे के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शशांक शेखर राय ने नायब तहसीलदार सी.पी. श्रीवास्तव को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि यदि महदेवा पोखरे पर वर्तमान में खुदाई चल रही है, तो उसे तुरंत रुकवाया जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार पहले जीवां पोखरे की स्थिति में सुधार करें, उसके बाद ही नियमानुसार अगली कार्रवाई की अनुमति दी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *