Fri. Feb 13th, 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 का बजट,युवा,मध्यम वर्ग और रोजगार को सशक्त करने वाला बजट-विपिन कुमार सोनी

गोरखपुर: 02 फरवरी 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 का बजट,युवा,मध्यम वर्ग और रोजगार को सशक्त करने वाला बजट-विपिन कुमार सोनी

गोरखपुर: केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री,विश्वकर्मा महापंचायत संगठन विपिन कुमार सोनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट से देश के युवाओं, मध्यम वर्ग और रोजगार सृजन को मजबूती देने वाला दूरदर्शी बजट बताया है।उन्होंने कहा कि इस बजट में तकनीक, स्टार्ट-अप, नवाचार और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा।स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलने से देश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

विपिन कुमार सोनी ने कहा कि यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर,शहरी विकास और आधुनिक सुविधाओं से जुड़ी घोषणाएँ आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगी,उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत,संतुलित और भविष्यदर्शी कदम है, जो देश को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *