Sun. Feb 15th, 2026

खोये हुए मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे

जनपद सिद्धार्थनगर/दिनांक-19 जून 2025

खोये हुए मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे/पुलिस के प्रति व्यक्त किया हृदय से आभार

सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-102 अदद (मूल्य करीब ₹12 लाख 50 हजार) गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को किया वितरित

जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी थी, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था । आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास के माध्यम से 102 अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये है।

आज दिनांक 19-06-2025 को पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल धारकों को सौंपा गया। इस सफलता पर मोबाइल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा। मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें,उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹10,000/- से पुरस्कृत किया गया ।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 हरेन्द्र चौहान सर्विलांस सेल,मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, विवेक मिश्रा,पुष्पेन्द्र गौतम सर्विलांस सेल,आरक्षी अभिनन्दन सिंह सर्विलांस सेल,
आरक्षी संजीव कुमार सर्विलांस सेल।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *