Mon. Aug 31st, 2026

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी! प्रत्येक पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी! प्रत्येक पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा

सीएम योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को संतुष्टिपरक कार्रवाई हेतु शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निस्तारण किया जाए।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपरक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही भरोसा दिलाया कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा।उन्होंने अधिकारियों से जरूरतमंदों के उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्र तैयार कराने को कहा। उन्होंने कहा कि एस्टीमेट मिलते ही सरकार इलाज के लिए धन उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का भी जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों में भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए कहा। पारिवारिक विवादों में संबंधित पक्षों के बीच संवाद कराने की पहल के निर्देश भी दिए।

गोशाला में पहुंचकर की गोसेवा:जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़-पूड़ी खिलाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *