Tue. Sep 1st, 2026

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!बदलते मौसम में बढ़ गए हैं स्वाइन फ्लू के रोगी

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!बदलते मौसम में बढ़ गए हैं स्वाइन फ्लू के रोगी

मेडिकल कालेज ने मंगाया जांच मशीन और किट,डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की लगाई गई वार्ड में ड्यूटी

सिद्धार्थनगर : स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के इमरजेंसी के पास 10 बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड स्थापित किया गया है। यहां पर रोगियों के उपचार से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराया गया है। इस वार्ड में तीन-तीन चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय को भी लगाया गया है। अभी तक जनपद में स्वाइन फ्लू के एक भी रोगी नहीं मिले हैं। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड के पास 10 बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड तैयार किया गया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह तैयारी की गई है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू की जांच करने के लिए मशीन और किट भी मंगाया गया है। इससे बचाव और उपचार के लिए वैक्सीन भी मंगाया गया है। मेडिकल कालेज ने मौसम में हो रहे बदलाव से आने वाले फ्लू के रोगियों को संख्या बढ़ गई है। दिल्ली और लखनऊ में स्वाइन फ्लू के हल्के लक्षणों के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए शासन ने स्वाइन फ्लू वार्ड स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। सीएचसी व पीएचसी पर भी यह व्यवस्था की जा रही है। ओपीडी में आने वाले बुखार, जुकाम, शरीर दर्द के रोगियों की जांच होगी।

मेडिकल कालेज में तैयार स्वाइन फ्लू वार्ड:स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैयारी की गई है। इमरजेंसी के पास स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। अभी तक कोई रोगी नहीं मिला है। जांच मशीन व किट उपलब्ध कराया गया है। डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की वार्ड में ड्यूटी लगा दी गई है। प्रो. राजेश मोहन,प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज ने दी है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *