Thu. Apr 16th, 2026

जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 01 अप्रैल 2026

जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद पंपिंग सेट इंजन,01 अदद ई-रिक्शा लोडर आदि बरामद

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश में प्रशांत कुमार प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में कल दिनांक 31.03.2026 की रात्रि को थाना बांसी के उपनिरीक्षक संजय सिंह मय हमराह पुलिस बल एवं एन्टी थेफ़्ट जनपद सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम द्वारा काजी रुधौली चौराहा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर एक संदिग्ध ई-रिक्शा लोडर को रोककर तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान वाहन से 03 अदद पम्प सेट इंजन बरामद हुए।चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों रविचन्द पुत्र हरीश निवासी बसडिलिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, मेराज मलिक पुत्र मलिक मोहम्मद जाफरी निवासी भावपुर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है साथ ही वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त पम्प सेट इंजन को दिनांक 29/30.03.2026 की रात्रि में थाना क्षेत्र बांसी के ग्राम भावपुर के खेतों से चोरी किए थे, तथा अन्य इंजन पूर्व में चोरी किए गए थे,जिन्हें बेचने हेतु नेपाल ले जाया जा रहा था।

अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए माल बरामदगी का विवरण-01.तीन अदद पम्प सेट इंजन (02 फिल्ड मार्शल कंपनी, 01 मयूर कंपनी, 02.दो अदद ई-रिक्शा लोडर बरामद।

उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र प्रभारी एन्टी थेफ़्ट टीम,उ0नि0 संजय सिंह, छोटेलाल कोतवाली बांसी, मुख्य आरक्षी रमेश कुमार, जनार्दन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी अभिनंदन सिंह एन्टी थेफ़्ट टीम,मुख्य आरक्षी रामप्रकाश, बीरबल यादव, आरक्षी अमित पाण्डेय थाना कोतवाली बांसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *