जनपद सिद्धार्थनगर: दिनाँक 31 मार्च 2026
छल कपट/धोखाधड़ी के आरोप में थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पर दिनांक 04.12.2025 में पंजीकृत मु0अ0स0 194/2025 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 115(2), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 01 वाछिंत अभियुक्त सुर्यप्रताप पुत्र कल्पनाथ को आज दिनांक 31.03.2026 को जगमोहनी से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा।

