Mon. Aug 3rd, 2026

जलाभिषेक के लिए देवघर जा रहे शिवभक्तों को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

जलाभिषेक के लिए देवघर जा रहे शिवभक्तों को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

शोहरतगढ़,आवाज। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ से सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे शिवभक्तों को चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ कांवड़ यात्रा पर देवघर जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली लाएं।उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, समाजसेवी श्याम सुंदर चौधरी, शिवरतन कन्नौजिया, विक्रांत सिंह, भीम चौधरी, साझिल चौधरी, गोलू चौधरी, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *